{"_id":"5ba4ee7f867a55013f17d239","slug":"live-singing-format-will-be-seen-from-love-me-india-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लव मी इंडिया' से टीवी पर पहली बार दिखेगा लाइव सिंगिंग फॉर्मेट, यूपी के तमाम शहरों के बच्चे सेलेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लव मी इंडिया' से टीवी पर पहली बार दिखेगा लाइव सिंगिंग फॉर्मेट, यूपी के तमाम शहरों के बच्चे सेलेक्ट
यह रणभूमि 5 साल से लेकर 15 साल के बच्चों के लिए होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंड टीवी का नया शो 'लव मी इंडिया' पहली बार लाइव सिंगिंग फॉर्मेट का रियलिटी शो दर्शकों के सामने लाने जा रहा है। 22 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस रियलिटी शो का सीधा प्रसारण शनिवार और रविवार को किया जाएगा। संगीत को अक्सर दिल की भाषा कहा जाता है, यह उस समय बात करता है जब आपके शब्द चूक जाते हैं। देशभर के लाखों लोगों को भारत के नन्हे सिंगिंग सेंसेशलन को चुनने का मौका मिलेगा। लव मी इंडिया का यह अनोखा कॉन्सेप्ट, रियलिटी शो की दुनिया में लचल मचाने की तैयारी कर चुका है।
2 of 3
रियलिटी शो के जजेस-गुरु रंधावा, नेहा भसीन और हिमेश रेशमिया
भारत के नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन के 48 प्रतिभागी अपने सिंगिं टैलेंट से दर्शकों का दिल जीतेंगे। जज के तौर पर 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फिल्म के गीतों से तहलका मचाने वाली प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन, हाई रेटेड गबरू गुरु रंधावा, सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया होंगे। इसके अलावा चारों जोन के अलग-अलग कैप्टन होंगे। वेस्ट जोन का नेतृत्व अभिजीत सावंत करेंगे वहीं 'गुलाबो' सिंगर अनुषा मानी साउथ जोन की जिम्मेदारी संभालती नजर आएंगी।
3 of 3
रियलिटी शो के कैप्टन
ईस्ट जोन की कैप्टन भूमि त्रिवेदी होंगी जबकि नॉर्थ जोन की कप्तानी एक्टर-सिंगर नवराज हंस संभालते नजर आएंगे। शो को होस्ट मियांग चेंग और सुनंदा वोंग करेंगी। इस शो के ऑडिशन के लिए अनोखी प्रक्रिया शुरू की गई थी। अस्सी प्रतियोगियों की आवाज को जी पोर्टल पर डिजिटल रूप से स्कैन किये जाने के साथ हर जोन के टॉप-20 प्रतियोगियों को पहले चुना गया। यह शो शनिवार और रविवार रात 9 बजे से एंड टीवी पर लाइव हो जाएगा। पब्लिक की ओर से जी एप्प के जरिए लाइव वोट दिए जा सकेंगे। यूपी के अलग-अलग शहरों से 20 प्रतिभाशाली बच्चों को चुना गया है। इसमें लखनऊ, कानपुर, बनारस, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव समेत तमाम जिलों के बच्चे शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।