सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: A dumper truck crushed two cousins riding a bike on the highway, killing both.

Mahoba: हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयोंं को रौंदा, दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार चचेरे भाइयोंं की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। 

Mahoba: A dumper truck crushed two cousins riding a bike on the highway, killing both.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर कालीपहाड़ी गांव के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। चचेरे भाइयों की मौत से मृतकों के परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के रामूपुरा गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा (40) अपने चचेरे भाई अनंतराम (35) के साथ किसी कार्य से बाइक से थाना कबरई के मकरबई गांव गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों चचेरे भाई घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर कालीपहाड़ी गांव के पास सामने आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक डंपर के नीचे आ गई और चालक रौंदता हुआ निकल गया। बाइक सवारों को खून से लथपथ देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चचेरे भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डंपर में पत्थर लदे थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि डंपर को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed