सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Feeling Dishonored at Sister-in-Law's Wedding, Brother-in-Law Commits Suicide by Consuming Poison

Mahoba: साली की शादी में नहीं मिला सम्मान, जीजा ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदल गईं खुशियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 18 May 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: 15 मई को चचेरे भाई के साथ शादी में शामिल होने गए युवक ने सम्मान न मिलने पर जहर खाकर जान दे दी। 

Mahoba: Feeling Dishonored at Sister-in-Law's Wedding, Brother-in-Law Commits Suicide by Consuming Poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चचेरे भाई के साथ साली का शादी कराने वाले जीजा को जब आयोजन में सम्मान नहीं मिला तो उसने अपनी जान दे दी। शादी से लौटने के बाद जीजा ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां रविवार को उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos


कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला जिम्मेदारी निवासी अशोक कुमार (25) के पिता छठी कुशवाहा किसान है। अशोक भी अपने पिता का खेती में हाथ बंटाता था। घर में अशोक की पत्नी सती, बेटा आदर्श (05) व बेटी हिमांशी (03) है। अशोक ने अपनी साली की शादी चचेरे भाई के साथ तय कराई थी। 15 मई को कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में चचेरे भाई व साली की शादी हुई। जहां सभी रिश्तेदारों के साथ अशोक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शादी में चचेरे भाई के पक्ष से और साली पक्ष की ओर से उसे उचित सम्मान नहीं मिला। इससे वह आहत होकर घर लौट आया। इसके बाद वह खेतों की ओर निकल गया और जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी में सम्मान न मिलने से था नाराज

ग्रामीणों ने अशोक की बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी तो वह गांव पहुंचे और अशोक को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को अशोक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामकुमार ने बताया कि शादी में सम्मान न मिलने से अशोक नाराज था। आशंका जताई कि इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि युवक की मौत झांसी में हुई है। वहीं पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed