सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Murder Constable Sister Murder Solved Within 24 Hours Lover and His Accomplice Arrested in Encounter

Mahoba Murder: सिपाही की बहन की हत्या का 24 घंटे में खुलासा; मुठभेड़ में प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: महोबा में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर सिपाही की बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा है।

Mahoba Murder Constable Sister Murder Solved Within 24 Hours Lover and His Accomplice Arrested in Encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले में सिपाही की छोटी बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने और प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी सात जुलाई को होना थी। सोमवार की रात युवती घर से निकल गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे मिला था। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की थीं
मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आने के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। एसपी शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की थीं। मृतका के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार निवासी डहर्रा व सुमित सिंह मवईखुर्द के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में अहम सुराग मिलने और सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन मिलने पर पुलिस बुधवार की सुबह डहर्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

आरोपी का युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था
इस दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। इससे एक छर्रा कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का लगा। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। मुठभेड़ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार व सुमित सिंह के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में आरोपी सुमित सिंह ने बताया कि उसका युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी।

मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
तब वह उसे छोड़कर चली गई थी। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से आक्रोशित होकर उसने अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर योजना बनाई। देर रात युवती को मिलने के बहाने बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज व युवती से बरामद मोबाइल से अहम सुराग मिले। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।





युवती को बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सुमित मुख्य आरोपी है। उसके युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बाद में सुमित की शादी दूसरी महिला से हो गई थी। जब सुमित की पत्नी को यह पता चला कि पति के संबंध किसी दूसरी युवती से हैं, तो वह छोड़कर चली गई थी। इससे वह परेशान था। इसके चलते उसने युवती को बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed