Mahoba Murder: मंदिर के पुजारी की नृंशस हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा, खून से लथपथ मिला शव, जांच शुरू
Mahoba News: बेलाताल कस्बे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 16 वर्षों से सेवा कर रहे बुजुर्ग पुजारी की शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा बेलाताल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की शुक्रवार की रात लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो परिसर में पुजारी का खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अपर एसपी, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की और साक्ष्य एकत्र किए।
मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जनपद हमीरपुर के अमगांव निवासी उदित नारायण (65) महोबा जिले के कस्बा बेलाताल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में करीब 16 वर्ष से पूजा-अर्चना करता था। वह मंदिर परिसर में ही रहता था। सुबह पुजारी का शव खून से लथपथ मिला। सिर व गले में गंभीर चोटों के निशान मिले।
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में थे पुजारी
मंदिर पहुंचे भक्तों ने बताया कि शाम को पूजा-अर्चना के दौरान पुजारी मंदिर में थे। देर रात घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करते हुए लोगों से जानकारी ली।
लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
मृतक के भाई जुगल ने बताया कि उदित नारायण लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना करते थे। रात के समय अज्ञात लोगों ने उनकी लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर, अपर एसपी का कहना है कि मंदिर में पुजारी का शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल की जांच की गई।
नशा आदि का करते थे सेवन
मृतक करीब 15 सालोंं से बेलाताल में रह रहे थे। जानकारी करने पर बताया गया कि पुजारी नशा आदि का सेवन करते थे। घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जिनका परीक्षण व विश्लेषण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।