फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Roadways Bus Gets Stuck in Water-Filled Railway Underpass

Mahoba: रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबी रोडवेज बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सुरक्षित निकाले गए 30 सवार

Sun, 16 Aug 2026 04:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 04:13 PM IST
सार

Mahoba News: शहर में शनिवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद रेलवे स्टेशन महोबा के बजरिया अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इसी दौरान मुस्करा से महोबा आ रही रोडवेज बस अंडरपास में पानी के बीच बंद हो गई। बस के अंदर तक पानी भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Mahoba: Roadways Bus Gets Stuck in Water-Filled Railway Underpass
रेलवे अंडरपास में तीन से चार फीट पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में शनिवार रात हुई तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित बजरिया अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इसी दौरान हमीरपुर के मुस्करा से करीब 30 यात्रियों को लेकर महोबा आ रही यूपी रोडवेज की बस जलभराव के बीच बंद होकर डूबने लगी।

विज्ञापन

बस के भीतर तक पानी भरने से यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं और बच्चों समेत सभी सवारियों को कमर तक पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमर तक पानी में चलकर यात्रियों ने बचाई जान

बस चालक शीबू खान के मुताबिक, मुस्करा से आते समय जैसे ही बस बजरिया अंडरपास में दाखिल हुई, गहरे पानी के कारण इंजन बंद हो गया। देखते ही देखते बस के गेट और इंजन के हिस्से से पानी अंदर भरने लगा। यात्री प्रमोद और देवीदीन ने बताया कि अंदर पानी भरता देख लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।

विज्ञापन

यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए पहले छोटे बच्चों और महिलाओं को शीशे व गेट के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला, फिर खुद कमर तक भरे पानी में चलकर बाहर आए। घटना के बाद अंडरपास में यातायात करीब तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहा।

पंप लगाकर निकाला गया पानी

मामले में झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण पुराने अंडरपास (संख्या 429) में जलभराव हुआ था। सुरक्षा के लिहाज से मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर 10 एचपी और 42 एचपी के दो पंप लगाकर 30 से 40 मिनट में पानी खाली कराया गया और फंसी बस को बाहर निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पास में स्थित नया लिमिटेड हाइट सबवे पूरी तरह चालू था और वहां जलभराव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed