Mahoba: कानपुर-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा; दो की मौत
Mahoba News: भीमकुंड से कांवड़ में जल भरकर जटाशंकर धाम जलाभिषेक करने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात कानपुर-सागर हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमकुंड से कांवड़ में जल भरकर जटाशंकर धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे दो कांवड़ियों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। कानपुर-सागर हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।
जल लेकर जटाशंकर धाम जा रहे थे दोनों कांवड़िये
मृतकों की पहचान महोबा जिले के उमरई गांव निवासी कौशलेश पाठक (15) और रोहित सुल्लेरे (35) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से भीमकुंड से जल लेकर जटाशंकर धाम जलाभिषेक के लिए निकले थे। इसी दौरान सागर की ओर से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सामने से आ रही उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
एंबुलेंस में तोड़ा दम, गांव में पसरा सन्नाटा
हादसा इतना भीषण था कि 15 वर्षीय कौशलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही उमरई गांव में मातम और चीख-पुकार मच गई।