साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए बहुचर्चित मुमताज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास साढ़ पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलेलपुर (बिधनू) निवासी आशीष पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।
Kanpur: मुमताज हत्याकांड में साढ़ पुलिस का एक्शन; मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:40 AM IST
सार
Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन