{"_id":"6a796a823355e99eab0009c8","slug":"kanpur-cash-and-valuables-worth-16-lakh-stolen-from-an-engineer-s-locked-house-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंजीनियर के बंद मकान से 16 लाख की चोरी, पीड़ित परिवार समेत गए थे लखनऊ, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंजीनियर के बंद मकान से 16 लाख की चोरी, पीड़ित परिवार समेत गए थे लखनऊ, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 10 Aug 2026 11:39 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:39 AM IST
सार
Kanpur News: इंजीनियर के बंद मकान से चोरी की घटना सामने आई है। वारदात जाजमऊ के ताड़बगिया में हुई।
विज्ञापन
इंजीनियर के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाजमऊ के ताड़बगिया में इंजीनियर के घर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, गहने समेत 16 लाख का माल लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित रविवार दोपहर परिवार के साथ लखनऊ गए थे। लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
ताड़बगिया निवासी ओमान खान एचसीएल में टैक्स डेटा इंजीनियर हैं और नागपुर में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपने बड़े भाई खुशहाल खान और मां सूफिया खान के साथ अपनी शादी की खरीदारी के लिए रविवार दोपहर लखनऊ गए थे। रात को घर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। ओमान के मुताबिक चोर दो सोने के सेट, चार सोने की चूड़ियां, छह सोने की अंगूठियां और 40 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई। पुलिस ने छत पर जाकर जांच की तो वहां लगी जाली हटी मिली। आशंका है कि चोर पड़ोसी की छत की ओर से घर की छत पर पहुंचे। जाली हटाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर से बंद गेट का ताला तोड़कर कमरों तक पहुंचे।
इंजीनियर के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
छत पर पुलिस को एक चप्पल मिली है। इसके अलावा मौरंग में कई जगह पैरों के निशान भी मिले हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज समेत मौके पर मिले साक्ष्य से चोरों की तलाश की जा रही है।
इंजीनियर के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले गए चोर
ओमान खान के मुताबिक चोर घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान लैपटॉप, फोन, ईयरबड्स समेत अन्य सामान छोड़कर गए हैं। माना जा रहा है कि चोरों को घर के अंदर रखे हर सामान की पूरी जानकारी थी। ऐसे में पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के भी शामिल होने की आशंका है।