फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family

मुमताज हत्याकांड: दरोगा को फोन कर आरोपी बोला- परिवार को परेशान मत करो, 'सब लोग ताकत लगा लो... खेल मैं खेलूंगा'

Mon, 10 Aug 2026 11:28 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 10 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

Kanpur Loot And Murder News: साढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर बने मकान में वैन चालक मुमताज की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
मुमताज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुमताज हत्याकांड में वारदात के बाद से लापता शोयल खान उर्फ रानू गांव और क्षेत्र की हर घटना पर नजर रखे हुए है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी के परिजन को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई तो उसने साढ़ कस्बा चौकी में तैनात दरोगा को फोन करते हुए कहा कि मेरे परिवार ने कुछ नहीं किया है। उन्हें क्यों परेशान कर रहे हो...।
विज्ञापन


पिता बीमार हैं, उन्हें छोड़ दो। आरोपी ने कहा कि वह किसी काम से उन्नाव आया हुआ है। जल्द ही घर आ जाएगा। हालांकि, आरोपी की उस दौरान लोकेशन हमीरपुर के पास मिल रही थी। आरोपी ने फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। रविवार दोपहर दो बजे आरोपी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। इसमें लिखा था कि जितने मेरे विरोधी हैं वे अब खुलकर सामने आ चुके हैं और सबने मान लिया है कि इस मामले में मेरा हाथ है।
विज्ञापन

Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि वह मेरा भी भाई था और मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। केवल शक की बुनियाद पर कार्रवाई न करें। केस की जांच के बाद ही फैसला लें और पुलिस हमारे घरवालों को रिहा करे। स्टोरी का लिंक गांव के कई लड़कों के मोबाइल पर भी भेजा।

Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
सब लोग ताकत लगा लो.. उल्टा खेल मैं खेलूंगा..
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के आलावा मुमताज के भतीजे के व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भी भेजा। इसमें वह बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि जिस तरीके से मेरे खिलाफ सब लोग ताकत लगा रहे हो.. तो लगा लो। मुझे पता है कि बाहर कैसे निकलना है जब मैंने गलत नहीं किया है। मैं सारे साक्ष्य लेकर भाग जाऊंगा। फिर देखना उल्टा खेल मैं खेलूंगा। ये बता देना उनको। कल्लू(मुमताज) से मेरी कोई लड़ाई नहीं थी। कल को अगर तुम्हारी हत्या हो जाएगी तो क्या मेरा आरोप लगा दोगे। मेरे खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन

Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
दबंगई से पूरा गांव परेशान है..
मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू गांव में अपनी दबंगई के लिए कुख्यात है। उसकी गुंडागर्दी और बदतमीजी से न केवल ग्रामीण बल्कि साढ़ पुलिस भी खासी परेशान रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रानू के खिलाफ पहले से साढ़ थाने में मुकदमा दर्ज है। डर का आलम यह है कि गांव का कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था।
 

Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
बहन के गहने गिरवी रख शराब पी गया था आशीष
मुमताज की हत्या के दूसरे आरोपी चौकीदार के बेटे आशीष के बारे में पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिन पहले अपनी बहन के गहने चुराकर उन्हें गिरवी रख मिले रुपयों से शराब पी गया था। पिता ने जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की थी। वहीं आरोपी की दबंगई के चलते दलेलपुर स्थित शराब ठेका का मैनेजर उसे मुफ्त में शराब पिलाता था।

Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
हत्याकांड के पहले भी सभी ने मिलकर शराब पी थी। मुमताज की हत्या के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी के बिठूर विधानसभा नेता बृजेंद्र यादव ने मुमताज के शव की अंतिम क्रिया के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed