{"_id":"6a796d357ad6a0b9c203f159","slug":"kanpur-stones-packed-into-three-mobile-phone-boxes-worth-56-910-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी बॉय का गंदा खेल: 56,910 रुपये के तीन मोबाइल फोन के डिब्बों में भर दिए पत्थर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी बॉय का गंदा खेल: 56,910 रुपये के तीन मोबाइल फोन के डिब्बों में भर दिए पत्थर, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
Kanpur News: डिलीवरी बॉय पर 56,910 रुपये के तीन मोबाइल हड़पने का आरोप है। मामला नजीराबाद का है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिलीवरी के लिए 40 पैकेट लेकर निकला डिलीवरी बॉय तीन मोबाइल वाले बॉक्स लेकर लौट आया। कंपनी में बॉक्स खोले गए तो अंदर पत्थर के टुकड़े और कागज भरे मिले। तीनों मोबाइलों की कीमत 56,910 रुपये बताई गई। मामला खुलने के बाद आरोपी डिलीवरी बॉय मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कंपनी की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
लखनऊ पूर्वी के विकासनगर निवासी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि शैलेश गौड़ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि न्यू अशोकनगर नजीराबाद निवासी पुनीत श्रीवास्तव आजादनगर स्थित डिलीवरी हब में डिलीवरी बॉय था। 17 जून को वह हब से 40 शिपमेंट लेकर डिलीवरी के लिए निकला। लौटने के बाद उसने अनडिलीवर्ड शिपमेंट की निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई और तीन मोबाइल वाले बॉक्स हब में रखकर चला गया। तीनों पैकेट को लेकर कर्मचारियों को संदेह हुआ। जांच के दौरान बॉक्स खोले गए तो उनमें मोबाइल के बजाय पत्थर के टुकड़े और कागज मिले।

रिकॉर्ड के मुताबिक पहले बॉक्स में 21,900 रुपये का रियलमी, दूसरे में 23,317 रुपये का मोटोरोला और तीसरे में 11,693 रुपये का सैमसंग मोबाइल होना था। इस तरह तीनों मोबाइल की कुल कीमत 56,910 रुपये निकली। हब प्रभारी ने पुनीत से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।