सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man arrested for sexually assaulting Class 3 student

Kanpur News: कक्षा तीन की छात्रा से यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sexually assaulting Class 3 student
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पारिवारिक भाई पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली बेटी का यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को तिगाईं तिराहा के पास से एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos

आरोपी के खिलाफ उसके पारिवारिक भाई ने 12 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। नौ मार्च की शाम पांच बजे के करीब बेटी खेतों की ओर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के युवक ने बेटी को चारा काटने के बहाने अपने पास बुलाया और यौन शोषण किया। घर आने पर बेटी ने आपबीती दादी को सुनाई। जानकारी होने पर वह आरोपी के घर उल्हाना देने गए तो आरोपी के परिजन उसके साथ गाली-गालौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह पुलिस से छिपता हुआ घूम रहा था। बुधवार को दिल्ली भागने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed