फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man Dies After Falling from Roof While Taking Morning Walk in Auraiya

Auraiya: छत से गिरकर 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 07 Aug 2026 11:46 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

Auraiya News: शहर कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर की छत पर टहल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man Dies After Falling from Roof While Taking Morning Walk in Auraiya
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

समरथपुर गांव निवासी लाल सिंह (48) पुत्र रामलखन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल औरैया लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed