सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mobile stolen, money also transferred

Kanpur News: मोबाइल लूटा, रुपये भी ट्रांसफर किए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Mobile stolen, money also transferred
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर स्थित मॉल से ड्यूटी कर घर लौट रहे कर्मचारी ऑटो सवार बदमाशों ने लूट लिया। आरोप है कि ड्राइवर समेत पहले से ऑटो में बैठे चार शातिरों ने हाईवे पर ले जाकर मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। बाद में उसके खाते से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने शनिवार हनुमंत विहार थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुजैनी थाना क्षेत्र के मनोहर विहार इलाके के रहने वाले विजय बहादुर किदवईनगर स्थित मॉल में नौकरी करते हैं। 22 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने नौबस्ता से बर्रा बाईपास जाने के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो में पीछे बैठे तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू की। तेज आवाज में गाने बजाकर चीख दबा दी गई। जेब से 800 रुपये व मोबाइल छीन लिया। धमकाकर यूपीआई पिन पूछकर ई-वॉलेट से 930 रुपये ट्रांसफर कर लिए। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed