फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   newlywed woman returned to her maternal home, went to meet her lover, and together they embraced death

सुभाष-रोशनी की अधूरी कहानी: शादी के बाद मायके आई युवती, प्रेमी से मिलने पहुंची और दोनों ने मौत को गले लगाया

Thu, 21 May 2026 05:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 21 May 2026 05:00 PM IST
सार

Banda News: युवती चौथी में मायके आई थी। गांव से 200 मीटर दूर बाग में दोनों के शव लटके मिले।

विज्ञापन
newlywed woman returned to her maternal home, went to meet her lover, and together they embraced death
युवती व प्रेमी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरका थानाक्षेत्र के ग्राम अंधाव में बुधवार सुबह एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव विवाहिता की साड़ी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहित की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही नवविवाहिता 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार की रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने रातभर दोनों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास बगीचे में पेड़ से दोनों को फंदे पर लटका देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन को जानकारी देने के बाद मरका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन



चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी युवती
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया गया कि सुभाष दो भाइयों में बड़ा था। रोशनी की शादी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह 16 मई को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed