{"_id":"69bb0ee8a5e239cde00b7902","slug":"once-taunted-for-being-overweight-now-shes-fit-enough-to-make-the-world-know-about-her-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143711-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कभी मोटापे पर मिले ताने, अब फिटनेस ऐसी की दुनिया जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कभी मोटापे पर मिले ताने, अब फिटनेस ऐसी की दुनिया जाने
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कभी मोटापे के कारण तानों का शिकार बने गोविंदनगर के करन कपूर ने अपनी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर फिटनेस की दुनिया में खास पहचान बनाई है। आज वे एशिया के प्रमुख फिटनेस एथलीट्स में शुमार हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत प्रो शो में एक्शन हीरो फिटनेस अवॉर्ड से अभिनेता विद्युत जामवाल ने सम्मानित किया। साल 2024 में करन ने एशिया स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। वे लगातार तीन बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा मिस्टर यूपी, मिस्टर वर्ल्ड टाइटल सहित कई बड़े खिताब भी उनके नाम दर्ज हैं।
गोविंदनगर निवासी करन बताते हैं कि बचपन में अधिक वजन की वजह से उनका मजाक उड़ाया जाता था। इससे परेशान होकर उन्होंने घर पर ही नियमित व्यायाम शुरू किया। इसी दौरान अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो देखकर उन्होंने फिट और मजबूत शरीर बनाने का लक्ष्य तय किया। अनुशासित दिनचर्या और संतुलित आहार की बदौलत उन्होंने कई बड़े फिटनेस खिताब अपने नाम किए। 30 वर्षीय करन आज समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। खुद कभी मोटापे से जूझ चुके करन अब फिट इंडिया, हिट इंडिया का संदेश देकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बेहतर फिटनेस के बाद करन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने 6-8 महीने तक थिएटर में काम किया, जिसके बाद उन्हें फिल्म रात अकेली है में अवसर मिला। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर मिलने लगे। फिलहाल करन कपूर साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म अर्जुन बेवकूफ और रक्तांचल पार्ट-2 में नजर आएंगे, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं। करन का मानना है कि रोजाना व्यायाम और सही खानपान अपनाने से हर व्यक्ति फिट और स्वस्थ रह सकता है।
करन की प्रमुख उपलब्धियां
2021 से 2023 तक मिस्टर इंडिया का खिताब जीता।
2022 में सिंगापुर में मिस्टर वर्ल्ड टाइटल।
2019 में मिस्टर एशिया में शीर्ष छह फिटनेस एथलीट में शामिल हुए।
2017-2021 तक मिस्टर यूपी और 2019-2022 तक मिस्टर नॉर्थ इंडिया।
2022-2023 तक मिस्टर हिमाचल और 2020 में मिस्टर पंजाब।
2021-2024 तक चार बार मिस्टर दिल्ली का खिताब पाया।
Trending Videos