{"_id":"69984a76925449ddff0ba686","slug":"orai-two-groups-clashed-after-a-woman-was-teased-the-ruckus-continued-for-hours-in-the-presence-of-police-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: युवती पर फब्ती कसी तो भिड़े दो गुट, पुलिस की मौजूदगी में घंटों चला बवाल, CO बोले- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: युवती पर फब्ती कसी तो भिड़े दो गुट, पुलिस की मौजूदगी में घंटों चला बवाल, CO बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Orai News: उरई जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार को युवती पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई इस हाथापाई से कोर्ट परिसर के आसपास अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उरई शहर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-तीन के बाहर शुक्रवार को दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर हुई हाथापाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल पकड़कर लात-घूंसे चलाते रहे। घटना न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर होने से मौके पर मौजूद लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक युवती पर टिप्पणी को लेकर हुई, जिसके बाद कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की कराई जा रही है जांच
देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। घटना के दौरान आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। हालांकि, कुछ लोगों का आरोप है कि तत्काल हस्तक्षेप न होने से स्थिति कुछ देर तक बेकाबू रही। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।