सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police assaulted upon responding to a dispute over encroachment; Sub-Inspector and female constable injured

Ghatampur: कब्जेदारी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट, उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police assaulted upon responding to a dispute over encroachment; Sub-Inspector and female constable injured
घाटमपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गांव में रविवार की शाम कब्जेदारी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से ही एक पक्ष भिड़ गया। गाली गलौज व हाथापाई कर दी। जिससे एक उपनरीक्षक व महिला आरक्षी को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल कर्मियों का मेडिकल कराकर हमलावर आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos


उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम स्योंदी ललईपुर में दो पक्ष जमीन की कब्जेदारी को लेकर मारपीट कर रहे थे। वहां पहुंचे तो गांव के राज सिंह, विकास सिंह, धर्मव्रत सिंह, विशाल सिंह, श्याम सिंह पत्नी धर्मवीर सिंह, निधि सिंह पुत्री धर्मवीर सिंह, सपना सिंह पत्नी देवव्रत सिंह, नीतू सिंह पुत्री धर्मव्रत सिंह व अन्य अज्ञात लोग एकत्र होकर गाली गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना थाने में  देने पर महिला आरक्षी रीमा यादव, उपनिरीक्षक कृष्णकान्त, केशव प्रसाद, धनन्जय सिंह को मौके पर भेजा गया। जब उन लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त सभी एक राय होकर हम पुलिस वालों को गन्दी गन्दी गलियों देने लगे व  उपनिरीक्षक अभिषेक से मारपीट व हाथापाई करने लगे जिससे मुझ उनकी ठुड्डी के नीचे चोट आई व निधि सिंह ने अन्य महिलाओं के साथ महिला आरक्षी रीमा यादव के साथ हाथापाई करते हुए नाखून से चोट पहुंचाई। साथ ही सभी धक्का मुक्की देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपी राज सिंह, विकास, विशाल, धर्मवृत व आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed