फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस की डायल-100 पर धमाकेदार म्यूजिक और पुलिसवालों का डांस, सोशल मीडिया पर हलचल

Tue, 18 Sep 2018 08:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Police man dancing video viral in auraiya
ड्यूटी के दौरान ही थिरकने लगे पुलिसवाले
यूपी के औरैया जिले में ड्यूटी के दौरान पुलिसवालों का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ पुलिसवाले अपने दोस्तों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच के लिए सीओ सिटी ने कमेटी गठित कर दी है। 

 


 
Police man dancing video viral in auraiya
ड्यूटी के दौरान ही थिरकने लगे पुलिसवाले
यूपी पुलिस को पहले से ज्यादा सक्रिय और मुस्तैद बनाने के लिए सपा सरकार में डायल-100 गाड़ियां दी गई थीं। मौजूदा सरकार को भी डायल-100 की कार्यप्रणाली पर भरोसा है। लेकिन पुलिसवाले ही सरकार और जनता के भरोसे को तोड़ने पर अमादा हो जाएं तो कानून व्यवस्था का क्या होगा।
 
Police man dancing video viral in auraiya
ड्यूटी के दौरान ही थिरकने लगे पुलिसवाले
औरैया जिले में वायरल हुए इस वीडियो में पुलिसवाले सरकारी गाड़ी को ही अपने मनोरंजन का साधन बना लिए हैं। औरेया में यूपी पुलिस की डायल-100 गाड़ी और उसके बगल में नाचते कुछ पुलिसवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police man dancing video viral in auraiya
ड्यूटी के दौरान ही थिरकने लगे पुलिसवाले
वीडियो में पुलिसवाले कमर में सरकारी पिस्तौल खोंस वर्दी पहने हुए ड्यूटी के दौरान नाच रहे हैं। इसी दौरान किसी से पुलिसवालों के डांस का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूपी के औरैया जिले की पुलिस की फजीहत हो रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed