फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर की बहू पूजा यादव बनीं 'मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार-2018', समाज को दिया ये संदेश

Sat, 22 Sep 2018 02:42 PM IST
सलोनी भल्ला, कानपुर
सलोनी भल्ला, कानपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
pooja yadav of kanpur won mrs india title
पूजा यादव
गुरुग्राम के एम्बियंस होटल में आयोजित 'मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन-2018' में मिसेज इंडिया राइजिंगं स्टार सब टाइटल कानपुर की बहू पूजा यादव ने जीता है। 15 सितंबर को हुए कार्यक्रम के दौरान पनकी निवासी पूजा यादव को मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का मुकुट पहनाया गया। प्रतियोगिता में देश भर से करीब 90 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।  



 
pooja yadav of kanpur won mrs india title
पूजा यादव
14 सितंबर को सेमी फिनाले में ही पूजा ने सबसे अलग पर्फार्मेंस दी थी और अगले दिन 15 सितंबर को ग्रेंड फिनाले में उन्होेंने मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर लिया। पूजा बताती हैं कि 2017 में अपने ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वह मिस फ्रेशर भी बनी थीं। 
 
pooja yadav of kanpur won mrs india title
पूजा यादव
मूल रूप से गुरूग्राम की पूजा यादव की शादी छह महीने पहले कानपुर में रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव से हुई थी। उनका कहना है की उनके ससुराल पक्ष ने हमेशा उनका साथ दिया और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अभिषेक और सास-ससुर को देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pooja yadav of kanpur won mrs india title
पूजा यादव
मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का खिताब जीतने वाली पूजा यादव ने समाज को संदेश दिया कि हमें अपनी बहू-बेटियों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए। औरतों को कहीं से भी कम नही आंकना चाहिए वह किसी भी उम्र और क्षेत्र में अपने हुनर को दिखा सकती हैं बस जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को जान कर उन्हें समझने की और सही रास्ता दिखाने की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed