सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pradhan drank four lakh rupees by showing rebor on paper

Kanpur News: कागज पर रिबोर दिखाकर चार लाख पी गईं प्रधान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pradhan drank four lakh rupees by showing rebor on paper
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू ब्लॉक के कड़री चंपतपुर गांव में सरकारी धन के बंदरबांट का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान सपना चतुर्वेदी ने कागजों पर फर्जी काम दिखाकर पंचायत निधि के 4.09 लाख रुपये अपने पति की फर्म और खुद के खाते में भुगतान करा लिए। जिलाधिकारी की जांच में गड़बड़झाला सामने आया। मामले में तीन पंचायत सचिवों की संलिप्तता भी सामने आई है। सभी दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Trending Videos

गांव निवासी नित्यानंद ने ग्राम प्रधान पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार और आरईएस के अधिशासी अभियंता अनिल पांडेय को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पता चला कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रधान ने कागजों में हैंडपंप रिबोर, निर्माण कार्य, सफाई और रखरखाव के काम दिखाए, जबकि जमीन पर ऐसा कोई काम हुआ ही नहीं। पूरे खेल में पंचायत सचिव सुशील वर्मा, कृष्ण गोपाल और पुनीत मिश्रा की भी मिलीभगत रही। 4,09,730 रुपये का भुगतान प्रधान के पति पारुल चतुर्वेदी की फर्म चतुर्वेदी ट्रेडर्स और प्रधान के खाते में किया गया। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed