{"_id":"5b5971304f1c1bb24b8b51c2","slug":"rape-case-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसपी के सामने खड़े कांप रही थी रेप पीड़िता, हालत देख किसी को न आया रहम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के सामने खड़े कांप रही थी रेप पीड़िता, हालत देख किसी को न आया रहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हरदोई जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया एक मामला कहीं और का नहीं बल्कि एसपी ऑफिस का है। यहां थाने में सुनवाई न होने पर पिता रेप पीड़िता को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। वहां पीड़िता के साथ जो बर्ताव हुआ उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जानें पूरा मामला...
2 of 4
हरदोई में रेप का मामला
यह मामला बुधवार का है। यहां थाने में सुनवाई न होने पर न्याय की आस लिए अपने पिता के साथ रेप पीड़िता एसपी अॉफिस पहुंची। पीड़िता की नाजुक हालत के बावजूद किसी ने बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी। जबकि रेप पीड़िता के हाथ-पैर कांप रहे थे। इसके बावजूद वहां मौजूद अधिकारियों को उसपर रहम न आया। रेप पीड़िता के पिता ही उसे बार-बार संभालते रहे।
3 of 4
हरदोई में रेप का मामला
मल्लावां कोतवाली इलाके की रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ उसके जीजा के भाई ने रेप किया था। आरोपी धीरज उर्फ सोनू पुत्र रामकिशोर माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा अली मर्दनपुर का रहने वाला है। आरोप है कि वो किसी बहाने से पीड़िता को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता की हालत बिगड़ी, तो वो उसे अपने गांव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पिता के साथ एसपी कार्यालय जाती रेप पीड़िता
घटना की जानकारी मिलने पर पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। पिता का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी। जब हर जगह से निराशा हाथ लगी, तब वो एसपी ऑफिस पहुंचा। हालांकि इस मामले में एसपी विपिन मिश्रा ने संबंधित थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।