{"_id":"59622a624f1c1bd57f8b4673","slug":"revolver-rani-marry-with-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तमाम दुश्वारियों के बाद विवाह बंधन में बंधी रिवॉल्वर रानी, ढूंढा ये शुभ मुहूर्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाम दुश्वारियों के बाद विवाह बंधन में बंधी रिवॉल्वर रानी, ढूंढा ये शुभ मुहूर्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी के साथ अनिल यादव
तमाम दुश्वारियों के बाद आखिरकार पिस्टल वाली प्रेमिका वर्षा अपने प्रेमी अशोक को हमसफर बनाने में सफल हो गई। पिछले 56 दिनों से प्रेमीयुगल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का रविवार को अंत हो गया।
Trending Videos
डेमो
मुख्यालय के चौरादेवी में दोनों ने मंत्रोच्चारण के बाद सात फेरे लिए। एक दूसरे को वर माला डाल जीवन साथी बन गए। इस शादी के गवाह वर्षा की मां व अशोक के दोस्त बने। शादी का कार्यक्रम शिवसेना नेता रतन ब्रह्मचारी ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में वर्षा सैनी और अनिल यादव
पिछले 15 मई की रात को बांदा निवासी प्रेमिका वर्षा ने मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में शादी के मंडप में बैठे अपने प्रेमी अशोक को पिस्टल की दम पर अगवा कर लिया था। इस पर दूल्हे के पिता रामहेत ने वर्षा और बांदा निवासी अशोक के साथी राहुल पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन अशोक ने अपहरण जैसी घटना से साफ इंकार करते हुए अदालत में बयान देकर अपने पिता के अरमानों पर पानी फेर दिया।
बिरादरी के दवाब में 12 दिनों तक पंचायतें हुईं। लेकिन भवानी गांव के रामसजीवन सामाजिक बेइज्जती, बेटी भारती के दुल्हन बनने से वंचित होना बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने दूल्हा अशोक, उसके पिता रामहेत, चाचा व भाई पर मुकदमा दर्ज करा दिया। तब पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भारती को धोखा देने पर अशोक को पिछली 28 मई को जेल भेजा गया।

रिवॉल्वर रानी जेल से अनिल यादव को छुड़ाने पहुंची थी
जिसमें बीते तीन जुलाई को उसकी जमानत हो गई। पिछली चार जुलाई को जेल से छूटे अशोक ने वर्षा से शादी करने की घोषणा कर दी थी। तब इन दोनों की पैरवी कर रहे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रतन ब्रहमचारी ने वर्षा और अशोक की गुरू पूर्णिमा पर करने की घोषणा की थी। रविवार को मुख्यालय में चौरादेवी मंदिर में प्रेमी अशोक व प्रेमिका वर्षा की शादी कराई गई। इस मौके पर शहर के सैकड़ों लोग शादी को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी वर्षा अनिल के साथ मंदिर में विवाह कार्यक्रम के दौरान
अशोक के साथ मंदिर में पहले भी वर्षा रचा चुकी शादी
शादी के मंडप से अशोक को अगवा कर ले जाने वाली वर्षा ने मंदिर में शादी करने की बात कही थी। वह किसी भी कीमत पर प्रेमी अशोक के साथ घर बसाना चाहती थी। इधर जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकले अशोक के साथ मौजूद शिवसेना नेता रतन ब्रह्मचारी ने प्रेमीयुगल की शादी धूमधाम से करने का वचन दिया था। उसी के इन दोनों की मंदिर में ही शादी करा दी।