{"_id":"6a0b4e2c36f8fe51060c801f","slug":"road-accident-in-unnao-tragic-death-of-sister-in-law-and-brother-in-law-on-a-bike-after-collision-with-truck-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाभी-देवर की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाभी-देवर की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम
Mon, 18 May 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 11:09 PM IST
सार
Unnao News: सड़क दुर्घटना में भाभी-देवर की मौत हो गई। हादसा मौरावां-अकोहरी मार्ग पर देर शाम हुआ। रायबरेली जिले के खीरो थाना के पाहो गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
काजल व अनिल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौरावां-अकोहरी मार्ग पर लच्छीखेड़ा गांव के मोड़ के पास सोमवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। दोनों रायबरेली जिले के रहने वाले थे। बाइक चला रहा देवर हेलमेट लगाए था। रायबरेली जिले के थाना खीरो के गांव पाहो निवासी अतुल सिंह की पत्नी काजल (33) सोमवार को मायके माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी से ससुराल जाने के लिए निकली थीं। बस से मौरावां पहुंची और फोनकर देवर अनिल सिंह (32) को बुलवाया।
देर शाम करीब सात बजे भाभी को लेने देवर मौरावां पहुंचा और बाइक पर बिठाकर घर जा रहा था। मौरावां-अकोहरी मार्ग पर लच्छीखेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर दी। इससे बाइक से उछलकर गिरे भाभी और देवर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फोन से घर वालों से संपर्क किया। भाई अतुल ने बताया कि अनिल अविवाहित था। बताया कि पत्नी की कोई संतान नहीं थी। पत्नी और भाई की मौत पर अतुल के साथ मां सत्यभामा और अन्य परिजन बेहाल हैं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। ट्रक कब्जे में है। चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।