Hamirpur: हाईवे पर लव, मनी और मर्डर, ट्रक चालक ने दुपट्टे से घोंटा प्रेमिका का गला, ढाबे के फुटेज से खुला राज
Hamirpur News: जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह खौफनाक वारदात 'दोस्ती, दगा और शराब के नशे' का नतीजा निकली। पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने महज कुछ रुपयों के विवाद में अपनी दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में चार दिन पहले हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह कहानी 'प्यार, पैसे और धोखे' की है, जिसका अंत एक दर्दनाक हत्या के रूप में हुआ। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीना नाला पुल के पास मिली लाश के पीछे एक ट्रक चालक का हाथ निकला, जिसने मामूली रुपयों के विवाद में अपनी ही दोस्त का गला दुपट्टे से घोंट दिया।
ढाबे की एक कड़ी और खुल गया राज
मंगलवार शाम लीना नाला पुल के पास युवती का शव मिलने के बाद पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित एक ढाबा संचालक से अहम जानकारी मिली। संचालक ने बताया कि घटना वाले दिन एक ट्रक चालक और युवती के बीच रुपयों को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार सुबह इटरा मोड़ के पास से संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आरोपी ट्रक चालक की पहचान महेंद्र कुमार पाल 34 पुत्र रामसेवक पाल निवासी कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के भीतर गांव निवासी के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि मृतका से उसकी पहले से दोस्ती थी और अक्सर उसे अपने साथ ट्रक में लेकर जाता रहा था । घटना वाले दिन वह कानपुर से ट्रक में माल लादकर जबलपुर जा रहा था। युवती भी उसके साथ थी रास्ते में दोनों ने मिलकर शराब पी और खाना खाने के लिए सुमेरपुर क्षेत्र के एक ढाबा पर रुके। यहां युवती ने अधिक रुपयों की मांग की और विवाद बढ गया। युवती ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र करने की धमकी दी। जिसके बाद शराब के नशे में ट्रक के अंदर ही युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को हाईवे किनारे फेंककर निकल गया।

कमेंट
कमेंट X