फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sahidon ko kiya sammanit

Kanpur News: शहीदों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों का किया सम्मान

Sun, 16 Aug 2026 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
sahidon ko kiya sammanit

विज्ञापन
फोटो

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में प्रशासन ने 80वां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन के बाद उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता मजबूत करने की अपील की। समारोह में देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों के परिजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इनमें ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन पराक्रम और 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद जवानों के परिजन शामिल रहे। ओंकारेश्वर विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सीडीओ अभिनव जे. जैन, प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।


कलेक्ट्रेट में भी हुआ ध्वजारोहण

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की अपील की। इस दौरान निर्धारित टीकाकरण पूरा कराने वाले 10 अभिभावकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed