{"_id":"5bf69d4abdec2241cf75d095","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज ने पीएम को बताया 'भारत का भाग्य विधाता', एक बार फिर राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज ने पीएम को बताया 'भारत का भाग्य विधाता', एक बार फिर राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत के गलियारे में साक्षी महाराज का नाम आते ही उनके बयानों की चर्चा होना कोई नई बात नहीं है। सांसद साक्षी अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार अपने बयानों से सियासी घमासान मचा चुके सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में अब जल्द राम मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर निर्माण में देरी पर कहा कि अगर अभी मंदिर नहीं बना तो फिर कभी नहीं बन पाएगा।
साक्षी महाराज
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 22 लाख रुपये से नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण करते हुए सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि अब कस्बा स्वच्छ हो सकेगा। नगर पंचायत ने महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय का निर्माण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भाग्य विधाता हैं।
साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए घर तक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण पर कहा कि वह अब एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सांसद का हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी महाराज
ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने नवाबगंज को तहसील बनाने की बात एक बार फिर दोहराई। पूर्व में सपा सरकार के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने नवाबगंज को तहसील बनाने का मुद्दा उठाया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनते ही नवाबगंज को तहसील का दर्जा देने की बात कही थी। हालांकि अब ब्लॉक प्रमुख सपा से नाता छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
साक्षी महाराज
नगर पंचायत कर्मियों ने गुरुवार को नागरिकों को कपड़े के थैले बांटे। इस दौरान लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। कर्मियों ने कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए लोग कपड़े का थैला लेकर ही निकले।