{"_id":"5b56c0c04f1c1bbd298b5b22","slug":"sbi-atm-card-will-be-able-to-control-on-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब ऑन-ऑफ भी कर सकेंगे अपना एटीएम कार्ड, धोखाधड़ी से बचने के लिए पढ़ें ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑन-ऑफ भी कर सकेंगे अपना एटीएम कार्ड, धोखाधड़ी से बचने के लिए पढ़ें ये खबर
- एसबीआई के क्विक ऐप धारकों को मिलेगी सुविधा
- एटीएम खो जाने पर मोबाइल से ही कर सकेंगे ब्लॉक
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए स्मार्ट फोन से एटीएम कार्ड कंट्रोल करने वाली सुविधा शुरू की है। कानपुर शहर के करीब 12 लाख खाताधारक बैंक के ‘क्विक ऐप’ के जरिये अपने एटीएम कार्ड को हमेशा अपने नियंत्रण में रख सकते हैं।
2 of 5
डेमो पिक
एटीएम कार्ड खो जाने पर उसे ऐप के जरिये ही तत्काल ब्लॉक किया जा सकता है। एटीएम का पासवर्ड बदला जा सकता है। एटीएम को ऑन ऑफ किया जा सकता है। हालांकि ऐप के जरिये मिलने वाली सेवाओं के लिए बैंक कुछ शुल्क भी वसूलता है।
3 of 5
डेमो पिक
वैसे तो बैंक की ओर से क्विक मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा चल रही है, लेकिन एटीएम सुरक्षा फीचर की वजह से यह ऐप ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बैंक के सूत्र बताते हैं कि इस ऐप को तभी इस्तेमाल किया जा सकता है, जब इसे बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डाउनलोड किया गया हो। ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे चालू करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए ऐप के रजिस्ट्रेशन फीचर पर जाकर जिस नंबर पर ऐप डाउनलोड किया है, उसे भरना है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- याद रखें एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक...
विज्ञापन
विज्ञापन
याद रखें एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक
4 of 5
डेमो पिक
अगर आपका एटीएम कार्ड खो गया है और चाहते हैं कि यह ब्लॉक कर दिया जाए तो ऐप के एटीएम कम डेबिट कार्ड फीचर में जाकर एटीएम कार्ड ब्लॉकिंग विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपने एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक उसमें डालकर कंटीन्यू विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- एटीएम ऑन ऑफ भी करें...
विज्ञापन
एटीएम ऑन ऑफ भी करें
5 of 5
डेमो पिक
इस ऐप का एक फायदा और भी है। जब आप चाहेंगे तभी एटीएम का इस्तेमाल हो सकेगा। इसके लिए एसबीआई क्विक ऐप से आप अपने एटीएम कार्ड को किसी भी पॉस मशीन, एटीएम, ई-कॉमर्स, इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक इस्तेमाल के लिए स्विच ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए ऐप के एटीएम कम डेबिट कार्ड फीचर में जाकर अपने कार्ड के आखिरी चार अंक डालकर स्विच ऑन और ऑफ विकल्प पर क्लिक करना है। इस तरह से एटीएम जरूरत पर ही खुलेगा वर्ना बंद रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।