फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shooting of film Bawal in Kanpur, police cut challan for actor Varun Dhawan breaking traffic rules

‘बवाल’ में बवाल: वरुण धवन ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा चालान, नोटिस भी भेजेंगे

Sat, 16 Apr 2022 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 01:58 PM IST
सार

औद्योगिक नगरी कानपुर में अभिनेता वरुण धवन को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। किसी व्यक्ति ने उनकी बिना हेलमेट के तस्वीर वायरल कर दी। तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन पर चालानी कार्रवाई कर दी। 

विज्ञापन
Shooting of film Bawal in Kanpur, police cut challan for actor Varun Dhawan breaking traffic rules
कानपुर में पी रोड पर बुलट दौड़ाते अभिनेता वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म बवाल की शूटिंग करने के लिए कानपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई, तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए। वरुण ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। शूटिंग के दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। किसी व्यक्ति ने उनकी बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

 
काटा चालान, नोटिस भेजने की तैयारी
बिन हेलमेट गाड़ी चलाने के मामले में वरुण धवन का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। लेकिन  फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस द्वारा वरुण को नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है। 

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म बवाल की शूटिंग इन दिनों कानपुर में चल रही है, जो पहले लखनऊ में होनी थी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी, जो अभी पूरे एक हफ्ते चलेगी। इसके लिए शहर के कुछ मशहूर स्थान भी चुने गए हैं। बवाल फिल्म साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed