{"_id":"5d9469828ebc3e016b6b0004","slug":"shram-shakti-express-giving-message-of-gandhi-darshan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांधी दर्शन का संदेश देकर निकली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, कोचों में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी दर्शन का संदेश देकर निकली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, कोचों में लगाए पोस्टर
Wed, 02 Oct 2019 04:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
गांधी दर्शन का संदेश देकर निकली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंगलवार को रेलवे ने यात्रियों को गांधी जीवन के दर्शन से रूबरू कराया। कानपुर से देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच चलने वाली नॉनस्टॉप वीआईपी ट्रेन श्रमशक्ति एक्सप्रेस में गांधी जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनसे मिली स्वदेशी की प्रेरणा वाले पोस्टरों को कोच में लगाया गया है।
कोच में उनकी ट्रेन से किए गए यात्रा की फोटो और स्वदेशी का संदेश देने वाली देश में मेक इन इंडिया की तर्ज पर बनी पहली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
कोच में उनकी ट्रेन से किए गए यात्रा की फोटो और स्वदेशी का संदेश देने वाली देश में मेक इन इंडिया की तर्ज पर बनी पहली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
श्रमशक्ति एक्सप्रेस के जनरल, स्लीपर कोच में ये पोस्टर बाहर की तरफ और एसी कोच में अंदर-बाहर दोनों जगह लगाए गए हैं। इसके अलावा एसी कोच में दिए जाने वाले बेड रोल की पैकिंग पर स्वच्छता के परिप्रेक्ष्य में दिए गए राष्ट्रपिता के कथनों वाले स्टीकरों को भी लगाया गया है।
न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स के सीडीओ संजय अवस्थी और सेंट्रल स्टेशन के डिपो प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी के जीवन के संदेश सभी के लिए उपयोगी हैं। स्वच्छता और रेल से जुड़े उनके संदेश देश और रेल दोनों को स्वच्छ रखने में काम आते रहेेंगे।