फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six Jackals Electrocuted After High-Tension Wire Snaps Near Village

Jalaun: जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से मचा हड़कंप, करंट से छह वन्यजीवों की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 31 Jul 2026 11:32 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 11:32 AM IST
सार

Orai News: विकासखंड महेवा के बाबई फीडर अंतर्गत ग्राम बैन के समीप शुक्रवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसकी चपेट में आने से छह सियारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Six Jackals Electrocuted After High-Tension Wire Snaps Near Village
जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास खंड महेवा के बाबई फीडर अंतर्गत ग्राम बैन के पास शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर जाने से उसमें प्रवाहित हो रहे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर छह सियारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

Six Jackals Electrocuted After High-Tension Wire Snaps Near Village
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह सियारों की मौत - फोटो : amar ujala

खेत जाते समय ग्रामीणों ने देखे मृत सियार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उन्होंने जमीन पर टूटा हुआ हाईटेंशन तार और उसके पास छह मृत सियार पड़े देखे। यह दृश्य देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि तार बीती रात में टूटा था। खुशकिस्मती यह रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर या मवेशी नहीं गुजरा, वरना कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six Jackals Electrocuted After High-Tension Wire Snaps Near Village
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह सियारों की मौत - फोटो : amar ujala

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना तुरंत बाबई फीडर और विभागीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन लंबे समय से बेहद जर्जर हालत में थी और नीचे की ओर झूल रही थी। इसकी शिकायत कई बार बाबई फीडर के लाइनमैन महाराज सिंह और संबंधित विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समय रहते जर्जर तारों को नहीं बदला गया।

विज्ञापन

जर्जर लाइनें बदलने की उठाई मांग

गांव के पूरन, शिवपाल, महेश समेत अन्य ग्रामीणों ने रोष जताते हुए मांग की है कि क्षेत्र में बिछी सभी जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कराई जाए और उन्हें बदलकर नई लाइनें लगाई जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर तारों की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में किसी इंसान या पालतु मवेशियों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed