Kanpur: चौक सर्राफा में बेजुबानों की मौत पर हंगामा, पांच कुत्तों के बाद नंदी की भी मौत, फॉरेंसिक टीम पहुंची
Kanpur News: चौक सर्राफा के धोबी मोहाल क्षेत्र में बेजुबान जानवरों की लगातार हो रही मौतों से लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से पांच कुत्तों की मौत के बाद शुक्रवार को उसी स्थान पर एक नंदी भी मृत मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के चौक सर्राफा स्थित धोबी मोहाल इलाके में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा बेजुबान जानवरों को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते कल संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से एक साथ पांच कुत्तों की मौत हो गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को उसी जगह पर एक सांड ने भी तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। लगातार हो रही बेजुबानों की मौत से स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया।
लगातार दूसरे दिन दोहराई गई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक सर्राफा के धोबी मोहाल इलाके में बीते गुरुवार को अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से पांच कुत्तों की अचानक मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा ही था कि शुक्रवार को उसी स्थान पर एक नंदी की भी जहरीला पदार्थ खाने से तड़पकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी सिरफिरे या अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर खाने-पीने की चीजों में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेजुबानों को दिया जा रहा है।
लोगों का फूटा गुस्सा, की पोस्टमार्टम की मांग
लगातार दूसरे दिन नंदी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पशु प्रेमियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बेजुबानों की इस तरह हो रही निर्मम मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी करने और मृत जानवरों के पोस्टमार्टम कराए जाने की पुरजोर मांग की।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सैंपल, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले की संवेदनशीलता और साजिश की आशंका को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए।