फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slug / URL: doctor-chain-snatching-accused-arrested-after-police-encounter-in-etawah

Etawah: इकदिल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ डॉक्टर की चेन लूटने वाला आरोपी

Fri, 10 Jul 2026 11:17 AM IST
इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 10 Jul 2026 11:17 AM IST
सार

Etawah News: पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद डॉक्टर से चेन लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Slug / URL: doctor-chain-snatching-accused-arrested-after-police-encounter-in-etawah
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ लुटेरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चितभवन नहर पुल पर चेकिंग के दौरान मिली सूचना

विज्ञापन

इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात चितभवन नहर पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालक डॉ. आर.एस. पाल से सुबह की सैर के दौरान सोने की चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी इसी इलाके में छिपा हुआ है।

जवाबी कार्रवाई में लगा निशाना

सटीक जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल भरथना मार्ग स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। नावली जाने वाले रास्ते पर खजूर की झाड़ियों के पास छिपे आरोपी ने जब खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाया, तो उसने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से सीधे फायरिंग झोंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात चितभवन नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान नर्सिंग होम संचालक डॉ. आर.एस. पाल से सोने की चेन लूटने वाला आरोपी क्षेत्र में मौजूद है।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम भरथना मार्ग स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, नावली जाने वाले मार्ग पर खजूर की झाड़ियों के पास छिपे आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला तिवारी वलैयापुर निवासी शिवम उर्फ शिवा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed