{"_id":"6a676472a64d728bc10f407b","slug":"swindled-via-digital-arrest-2-5-lakh-extorted-from-ca-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट कर ठगा: हैलो, मैं एसीपी राठौर बोल रहा हूं, आप अश्लील फिल्म देख रहे हैं, CA से ऐंठे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट कर ठगा: हैलो, मैं एसीपी राठौर बोल रहा हूं, आप अश्लील फिल्म देख रहे हैं, CA से ऐंठे ढाई लाख रुपये
Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
सार
साइबर ठग ने सीए को तीन दिन से डिजिटल अरेस्ट कर रखा है। अधिवक्ता पिता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैलो मैं साइबर क्राइम से एसीपी क्राइम प्रमोद कुमार राठौर बोल रहा हूं... आप फेसबुक पर अश्लील फिल्म देख रहो हो। आपके खिलाफ नई दिल्ली के करोल बाग में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फटाफट 10 लाख का इंतजाम करो वर्ना चार्जशीट लगा दी जाएगी। ऐसा फोन शनिवार रात कमला टॉवर निवासी सीए प्रशांत कुमार के पास आया।
विज्ञापन
तब से लेकर सोमवार तक प्रशांत को साइबर ठग ने न सिर्फ डिजिटल अरेस्ट कर रखा है बल्कि इन तीन दिनों में ढाई लाख से अधिक रुपये भी ऐंठ चुका है। सोमवार दोपहर सीए के अधिवक्ता पिता बसंतलाल पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिले और मामले की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर साइबर ठग के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बसंतलाल ने कमिश्नर को बताया कि खुद को एसीपी बताने वाला साइबर ठग लगातार तीन दिनों से बेटे को व्हाट्सअप कॉल रहा है और अलग-अलग यूपीआई नंबरों से रकम ट्रांसफर करा रहा है। साइबर ठग छोटे-छोटे अमाउंट में जैसे दो, तीन और पांच हजार रुपये वसूल रहा है ताकि बैंक वालों को भी संदेह न हो। साइबर ठग ने बेटे को धमकाया भी था कि घरवालों को कुछ बताया तो केस खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बसंतलाल की शिकायत की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल ही सीए के बैंक खाते की पूरी जानकारी और मोबाइल की चैट भी निकलवाई। फर्जी एसीपी की करीब 10 पन्नों की चैट और इतने ही पन्नों का खाते का ब्यौरा हाथ लगा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल ही फीलखाना थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस कमिश्नर के सामने बोला, 20 हजार और भिजवा दो
जिस वक्त बसंतलाल बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में मौजूद थे, तभी अचानक फर्जी एसीपी राठौर का फोन फिर आया। राठौर ने सीए से कहा कि वह इटावा किसी काम से आया हुआ है। होटल में रुका है, 20 हजार रुपये का इंतजाम कर भेजो। इस पर सीए ने उसे जवाब दिया कि अभी वह बैंक ही आया है, लेकिन रुपये निकल नहीं रहे हैं। शाम तक व्यवस्था कर भेज देगा। इस पर पुलिस कमिश्नर समेत मौजूदा पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

दो दिनों से सीए से कर रहा दोस्ताना व्यवहार
सीए के पिता ने बताया कि रविवार तक कुछ रुपये पाने के बाद फर्जी एसीपी का व्यवहार अचानक बदल गया है। अब वह बेटे से रुपये लेने के साथ उसे भरोसा भी दिला रहा है कि वह घबराए नहीं, अब उसे कुछ नहीं होगा। कुछ चैट्स में उसने लिखा है कि थोड़ा समय ले लो..., परेशान मत हो..., रुपये भी वापस करा दूंगा...। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फर्जी एसीपी को पकड़ने के लिए साइबर टीम लगाई गई है।