फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher beating student so badly

हैवानियत पर उतरा टीचर, अमरूद तोड़ने पर छात्र की उधेड़ दी खाल

Wed, 09 Nov 2016 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
teacher beating student so badly
सुमेरपुर में टीचर की मारपीट पर पीठ दिखाता छात्र।  - फोटो : अमर उजाला
भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार के छात्र ने अमरूद तोड़ लिया। इस पर सहायक अध्यापक ने रबड़ की बेल्ट से बड़ी बेरहमी से पीटा। छात्र के पूरे शरीर पर बेल्ट के निशान देखे जा सकते हैं। घटना के तीसरे दिन भी छात्र की हालत खराब है। छात्र का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है। आरोपी शिक्षक उलाहना देने पर परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के हिस्से में अमरूद व आंवला के फलदार वृक्ष लगे हैं। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे स्कूल खुलने पर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाला छात्र संत प्रकाश (9) पुत्र रामपाल विद्यालय पहुंचने के बाद साथी छात्रों के साथ खेलने लगा और उसी समय अन्य छात्रों के साथ उसने पेड़  से अमरूद तोड़कर खाने लगा। छात्र को अमरूद खाते देखकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक दयाराम वर्मा ने साइकिल में सामान बांधने वाली रबड़ से जमकर पीटा। इससे छात्र जमीन पर गिरकर जोर से चिल्लाने लगा। इस पर अध्यापक ने छात्र को भगा दिया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर छात्र ने मां तेज कुमारी को आपबीती बताई। इस पर मां पुत्र को लेकर विद्यालय उलाहना देने पहुंच गई। इस पर आरोपी सहायक अध्यापक ने उसकी मां के साथ भी अभद्रता करते हुए विद्यालय से भाग जाने के लिए कहा। साथ ही कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की धमकी से सहमी तेज कुमारी अपने पुत्र को लेकर घर ले गई और पीड़ा से कराह रहे पुत्र को कस्बे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई लेकिन उसे आराम न मिलने पर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लेकिन छात्र को पेट दर्द से अभी भी निजात नहीं मिली है। आरोपी शिक्षक दयाराम वर्मा ने परिवार के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed