{"_id":"6a1191891e9d2c491605c4a7","slug":"teenager-upset-by-father-s-scolding-jumps-into-ken-river-and-commits-suicide-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिन भर मोबाइल में रील और गेम खेलने पर पिता ने डांटा, नाराज किशोर ने केन नदी में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिन भर मोबाइल में रील और गेम खेलने पर पिता ने डांटा, नाराज किशोर ने केन नदी में कूदकर दी जान
Sat, 23 May 2026 05:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 23 May 2026 05:10 PM IST
सार
Banda News: किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गोताखोरों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पढ़ाई से ध्यान हटाकर दिन भर मोबाइल में रील और गेम खेलने पर पिता की डांटा तो किशोर ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित अंश कुम्हारन डेरा निवासी राजेंद्र भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिल्ला सड़क में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी निर्मला भी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। दोनों पति-पत्नी परिवार सहित स्कूल परिसर में ही रहते हैं। शुक्रवार को राजेंद्र ने अपने 17 वर्षीय पुत्र अनुज को दिन भर मोबाइल चलाने और पढ़ाई में ध्यान न देने पर डांटा था। पिता की डांट से नाराज होकर अनुज देर शाम घर से निकला और भूरागढ़ स्थित केन नदी पुल पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किशोर को नदी में कूदते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भूरागढ़ चौकी प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।