{"_id":"69f668c30b21de489707d6e4","slug":"the-first-white-topping-road-under-construction-worth-rs-3348-crore-will-be-uprooted-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1510813-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 33.48 करोड़ की निर्माणाधीन पहली व्हाइट टॉपिंग रोड उखड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 33.48 करोड़ की निर्माणाधीन पहली व्हाइट टॉपिंग रोड उखड़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सीएम ग्रिड योजना के तहत 33.48 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन शहर में पहली व्हाइट टॉपिंग रोड उखाड़ी जाएगी। ठेकेदार ने डिजाइन स्वीकृत कराए बिना सोटे बाबा मंदिर चौराहे से गोशाला की ओर यह सड़क बनाई है। इस पर थर्ड पार्टी के रूप में जांच कर रही आईआईटी ने आपत्ति लगाई है। उधर, नगर निगम मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।
नगर निगम सीएम ग्रिड योजना फेज-दो के तहत दीप सिनेमा तिराहे से गोशाला चौराहा होते हुए सोटे बाबा मंदिर चौराहे तक करीब 33.48 करोड़ रुपये से सड़क बनवा रहा है। यह कार्य पिछले साल शुरू आया। इसे पूरा करने की समयावधि 18 माह है। ठेकेदार की तरफ से दिन-रात कार्य कराया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही आरसीसी नाला, यूटिलिटी डक्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही डेढ़ महीने पहले ठेकेदार ने सोटे बाबा मंदिर चौराहे से गोशाला चौराहे की तरफ तारकोल की रोड में बिछी ऊपरी पर्त उखाड़ने के बाद उस पर व्हाइट टॉपिंग रोड निर्माण शुरू किया। एक हफ्ते में करीब तीन सौ मीटर सड़क बना दी, उसी समय आईआईटी ने जांच कर आपत्ति लगाई। इसके बाद काम रुकवा दिया गया। 10 दिन बाद ठेकेदार ने इस सड़क को बनाने के लिए वहां लगाया गया विशेष प्लांट भी हटा दिया। तब से इस पर वाहन भी चल रहे हैं।
उधर, बताया गया कि ठेकेदार ने जल्दबाजी के चक्कर में सड़क बनाने से पहले संबंधित डिजाइन को स्वीकृत नहीं कराया। तराई भी ठीक से नहीं हुई। इस लापरवाही के चलते सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। थर्ड पार्टी के रूप में जांच कर रही आईआईटी ने आपत्ति लगाई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि इस नवनिर्मित सड़क को उखाड़ा जाएगा। फिर उसे स्वीकृति डिजाइन के अनुरूप बनाया जाएगा। दूसरी तरफ नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी का कहना है कि व्हाइट टॉपिंग रोड एक बार बनने के बाद बदलाव नहीं हो सकता। वहां फुटपाथ बनने के बाद उससे सटाकर सड़क बनाई जाएगी।
दूसरी तरफ इस पूरे मामले से जनता के पैसे की बर्बादी का अंदेशा जताया जा रहा है। अगर सड़क को उखाड़ना पड़ता है तो इसमें लगे लाखों रुपये व्यर्थ चले जाएंगे।
Trending Videos