{"_id":"68f68101a1994695bd0ab878","slug":"the-son-in-law-had-murdered-the-attendant-now-it-was-the-sons-turn-kanpur-news-c-362-1-ka11011-133631-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दामाद ने की थी तीमारदार की हत्या, अब थी बेटे की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दामाद ने की थी तीमारदार की हत्या, अब थी बेटे की बारी
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज कराने आए औरैया के दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उन्हीं के दामाद ने संपत्ति के विवाद में की थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में जो दो लोग नजर आए उनकी पहचान मृतक के दामाद और उसके साथी के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दामाद ने ससुर के बाद अब उनके बेटे की हत्या की साजिश रचने की भी बात कबूली है। रविवार की सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में राजकुमार का शव मिला था। मंगलवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
किसान राजकुमार सिंह राजावत दो माह से मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल है। बेटी नम्रता की औरैया के बिधूना में ससुराल है। अनीता देवी का इलाज चेस्ट अस्पताल में आठ अगस्त से चल रहा है।
वह यहीं भर्ती हैं। शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाने की बात कह कर निकले थे और तबसे लापता थे। रविवार सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने राजकुमार सिंह के दामाद मोहित तोमर और उसके साथी को गिरफ्तार किया। एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि दामाद ने संपत्ति हथियाने के चक्कर में ससुर की हत्या की है। दामाद व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos