फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Residential School Students Die Under Suspicious Circumstances

Banda: आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने सूचना न देने का लगाया आरोप

Mon, 17 Aug 2026 03:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 03:21 PM IST
सार

Banda News: शहर के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों छात्र विद्यालय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

विज्ञापन
Two Residential School Students Die Under Suspicious Circumstances
मृतक नितिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर दोनों छात्रों को अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से एक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक छात्रों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव निवासी सुनील का 12 वर्षीय पुत्र नितिन बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार शाम करीब सात बजे उसे अतरिक्त गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में तिंदवारी निवासी पुष्कर का 10 वर्षीय पुत्र अरुण भी इसी आवासीय विद्यालय का छात्र था। उसे शाम करीब छह बजे ट्रामा सेंटर लाया गया था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप- समय पर नहीं दी गई सूचना

एक ही विद्यालय के दो मासूम छात्रों की संदिग्ध हालात में हुई इस तरह अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर कड़ा आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि बच्चों की हालत बिगड़ने की कोई भी सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दोनों छात्रों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed