सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao 11 Lakh Embezzled by Forming Fraudulent Group DM Orders Arrest of Accused Police Apprehend Him

UP: फर्जी समूह बनाकर हड़पे 11 लाख, आरोपी को डीएम ने पकड़वाया, मीटिंग हॉल से दबोच ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: पुरवा में फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर 11 लाख रुपये गबन करने वाले बीएमएम दीपराज को डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस से गिरफ्तार करवाया। मामले में तीन महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज है और पिछले चार वर्षों के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी गई है।

Unnao 11 Lakh Embezzled by Forming Fraudulent Group DM Orders Arrest of Accused Police Apprehend Him
गबन का आरोपी बीएमएम दीपराज और मीटिंग करते डीएम व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत पुरवा में फर्जी समूहों का गठन करके 11 लाख रुपये के गबन के आरोपी ब्लाॅक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) को कोतवाली पुलिस ने डीएम की बैठक से गिरफ्तार कर लिया। विकास भवन में हो रही बैठक में डीएम को जब आरोपी की मौजूदगी की जानकारी हुई तो कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत पुलिस बुलाकर पकड़वाया।

Trending Videos

पुरवा में जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी समूह गठित करके सरकारी धन हड़पने की आई शिकायत पर डीएम ने जांच टीम गठित की थी। टीम में उपायुक्त स्वत: रोजगार भानु प्रताप सिंह, जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप कुमार, अशोक कुमार व रजीउल हसन ने पुरवा विकासखंड आकर जांच की थी। बैंक स्टेटमेंट, अन्य अभिलेखों के साथ स्थलीय सत्यापन में जानकारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन






पुरवा बीडीओ ने कोतवाली में दी थी तहरीर
ब्लाॅक में तैनात बीएमएम दीपराज ने कूटरचित कागजों के आधार पर फर्जी समूहों का खाता खुलवाकर पहले शासन से जारी बजट उसमें ट्रांसफर कराया।  फिर अलग-अलग तिथियों में 2.20 लाख, 1.10 लाख, डेढ़ लाख सहित करीब 11 लाख निकालकर सरकारी बजट हड़प लिया। पुरवा बीडीओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने पुरवा कोतवाली में तहरीर दी थी।

बैठक से ही आरोपी दीपराज को गिरफ्तार कर लिया
मामले में पुरवा में बीएमएम पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सोमवार शाम को विकासभवन में डीएम घनश्याम मीना ने बैठक में एनआरएलएम के समूहों की प्रगति की जानकारी ली। इसी दौरान डीएम को जानकारी हुई कि सरकारी धन हड़पने का आरोपी बीएमएम बैठक में ही मौजूद है। इस पर तुरंत एसपी से फोन पर बात की। इसके बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और बैठक से ही आरोपी दीपराज को गिरफ्तार करके साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन

तीन महिलाओं पर भी दर्ज है प्राथमिकी
सरकारी धन के हड़पने के मामले में बीएमएम दीपराज के साथ समूह की प्रमिला, नीलू यादव व ममता की भी संलिप्तता पाई गई थी। इसी कारण बीएमएम के साथ तीनों महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चार वर्षों में कराए भुगतान की कमेटी से जांच कराने के निर्देश
बैठक में डीएम ने पुरवा खंड विकास अधिकारी पर भी कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि मामले में जितने भी कर्मी दोषी हों, उन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराएं। इसके अलावा पूर्व में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर असोहा विकासखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम ने एनआरएलएम में पिछले चार वर्षों पर कराए गए भुगतान की कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश सीडीओ को दिए।

पुरवा कोतवाली में बीएमएम सहित चार पर सरकारी धन के गबन सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। समूह के सभी खातों की जांच के लिए बीडीओ से डिटेल मांगी गई है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आएगी।  -भवन सिंह मौर्य, कोतवाल पुरवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed