फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident Sand Laden Dumper Unleashes Havoc Two Cousins Crushed to Death Driver Absconding

Unnao Accident: मौरंग लदे डंपर का कहर, दो मौसेरे भाइयों की कुचलकर मौत, दवा लेकर लौट रहे थे दोनों, चालक फरार

Tue, 02 Jun 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 12:29 PM IST
सार

Unnao News: पुरवा-अचलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Unnao Accident Sand Laden Dumper Unleashes Havoc Two Cousins Crushed to Death Driver Absconding
घटनास्थल पर खड़ा मौरंग लदा डंपर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह नौ बजे मौरंग लदे डंपर से कुचल कर दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक, डंपर छोड़कर भाग गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा नथई सिंह गांव निवासी अभय सिंह (23), साथ ही रहने वाले मौसेरे भाई सुधांशु सिंह (12) को दवा दिलाने गया था।

विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे  बाइक से घर लौटते समय, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हादसा हुआ। डंपर का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed