{"_id":"6a0938256849620bac08089d","slug":"unnao-accident-sleeper-bus-crashes-into-trailer-on-expressway-accident-occurs-during-overtaking-23-injured-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 23 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 23 यात्री घायल
Sun, 17 May 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 17 May 2026 09:08 AM IST
सार
Unnao News: बांगरमऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। इससे 23 यात्री घायल हो गए और 13 को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 23 यात्री घायल हो गए। यूपीडा टीम और पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। इनमें 13 को अधिक चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त बस में 40 यात्री थे। बस चालक मंजीत कुमार दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था। सुबह करीब छह बजे भारी वाहन लेन में चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 10 घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर बांगरमऊ टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है।