फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident Speeding dumper hits motorcycle two dead including a woman search on for absconding driver

Unnao Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Thu, 11 Jun 2026 03:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 03:44 PM IST
सार

Unnao News: बिहार-पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में  बाइक सवार महिला और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Unnao Accident Speeding dumper hits motorcycle two dead including a woman search on for absconding driver
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बिहार-पुरवा मार्ग पर भादिहा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने डंपर का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेवल मानसखेड़ा गांव निवासी बिटोला (40) पत्नी रामकिशन रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्शगंज के दलियासाखेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार प्रेम शंकर (50) पुत्र रामनरेश के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे त्रिपुरारपुर स्थित बैंक पैसा निकालने जा रही थीं।

विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी
बिहार-पुरवा मार्ग पर भादिहा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमशंकर और  बिटोला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दो किलोमीटर तक डंपर का पीछा भी किया
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ने डंपर का करीब दो किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। डंपर का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed