फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Ajgain Elderly Woman Murder Case Son Accused by Family

उन्नाव: छोटे बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट! 75 वर्षीय वृद्धा का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

Mon, 18 May 2026 05:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 18 May 2026 05:25 PM IST
सार

Unnao News: जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 75 वर्षीय रामदुलारी पत्नी बच्चू लाल के रूप में हुई है। शव घर से कुछ दूरी पर बरामद किया गया, जिसके बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
Unnao Ajgain Elderly Woman Murder Case Son Accused by Family
फाइल फोटो रामदुलारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अजगैन कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेटे पर अपनी ही 75 वर्षीय वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। खून से लथपथ मां का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिलने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खून से लथपथ मिला रामदुलारी का शव

मामला अजगैन कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली रामदुलारी (75), पत्नी बच्चू लाल, का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से कुछ दूरी पर पाया गया। वृद्धा का शरीर खून से लथपथ था, जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Unnao Ajgain Elderly Woman Murder Case Son Accused by Family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सगे भाई ने भाई के खिलाफ दी तहरीर

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मृतका के बड़े बेटे ने अपने ही छोटे भाई पर मां की हत्या का आरोप मढ़ा। बड़े बेटे का दावा है कि छोटे भाई ने ही किसी विवाद के चलते मां को मौत के घाट उतारा है। इस संबंध में बड़े भाई ने अजगैन कोतवाली में छोटे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

अजगैन कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद था या कोई घरेलू कलह। आरोपी बेटा फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed