फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Case registered against five people, including senior school assistant, for embezzlement of ₹3.01 crore

Unnao: 3.01 करोड़ रुपये के गबन में स्कूल के वरिष्ठ सहायक सहित पांच पर रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Wed, 10 Jun 2026 11:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 11:27 PM IST
सार

Unnao News: डीआईओएस ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। अब तक 73 लाख की रिकवरी हो चुकी है।  
 

विज्ञापन
Unnao: Case registered against five people, including senior school assistant, for embezzlement of ₹3.01 crore
घटना की जानकारी देते डीएम घनश्याम मीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरवा के एमआरएस इंटर कॉलेज में हुए 3.01 करोड़ रुपये के गबन मामले में डीआईओएस ने लिपिक, विभागीय वरिष्ठ सहायक व दो परिचारकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में सभी को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। अब तक आरोपियों से 73 लाख की रिकवरी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


एमआरआरएस इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक राधेश्याम ने करीब डेढ़ महीने पहले डीआईओएस से शिकायत की थी कि वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार मिश्र ने अपने खाते के साथ उनके और परिचारक विनोद कुमार त्रिपाठी व कुलदीप कुमार के बैंक खातों में 3,01,37,109 रुपये अलग-अलग तिथियों में डलवाए और यह कहकर निकलवा लिए थे कि यह रुपये मेरे जीजा के हैं। मामला डीएम तक भी पहुंचा था तो तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने दी गई रिपोर्ट में गबन की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


मामले में डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सागर कपूर को भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत करने व उनके डोंगल का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया। इसी आधार पर सभी को पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार शाम डीआईओएस सुनील दत्त ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ शासकीय धन के गबन की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आई धनराशि
जांच में प्रधान लिपिक अमित कुमार मिश्रा के विभिन्न खातों में 2.68 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। परिचारक विनोद कुमार त्रिपाठी के खाते में छह लाख रुपये से अधिक भेजे गए। लिपिक राधे श्याम के खाते में 2.5 लाख रुपये की अनियमित धनराशि पाई गई। डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सागर कपूर पर पर गलत तथ्य प्रस्तुत करके अधिकारियों को गुमराह करके व उनके डोंगल का गलत इस्तेमाल करके रुपये ट्रांसफर करने और बाद में कर्मचारियों के खाते से रकम निकालने का आरोप है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर, सदर कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह वित्तीय अनियमितता लगभग चार-पांच वर्षों से चल रही थी। गबन की गई सरकारी धनराशि में से करीब तिहत्तर लाख रुपये राजकोष में जमा कराए जा चुके हैं। शेष शासकीय धनराशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। - सुनील दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed