Unnao Crime: फ्रिज लदे कंटेनर लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, CHC में कराया भर्ती
Unnao News: उन्नाव में फ्रिज लदा कंटेनर लूटने और चालक पर हमला करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। कुशीनगर से चार लुटेरों व कंटेनर की बरामदगी के बाद, शनिवार तड़के मुठभेड़ में मुख्य सरगना छोट्टन चौधरी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में सोहरामऊ थाना क्षेत्र से फ्रिज लादकर कानपुर के लिए निकले कंटेनर की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार तड़के एसओजी, सर्विलांस और अजगैन पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य लुटेरों को कुशीनगर नगर से माल सहित कन्टेनर को बरामद किया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा स्थित गोदाम से 25 मई की रात फ्रिज लादकर निकला कंटेनर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। चालक नीरज गंभीर रूप से घायल अवस्था में चमरौली गांव के पास मिला था। मामले में कंटेनर मालिक की तहरीर पर अजगैन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी।
दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए बैठा था
हसनगंज सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कन्टेनर को जिले कुशीनगर से चार बदमाशो के साथ बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया था कि गिरोह का मुख्य सरगना बिहार के मोतिहारी जिले के थाना पीपरा कोठी के हथियाइन गांव निवासी छोट्टन चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए, जहां से कंटेनर लूटा था…वहीं घात लगाए बैठा है।
तमंचा और कारतूस बरामद
रात करीब तीन बजे मुखबिर ने सूचना दी की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति वारदात की फिराक में दिखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया,तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बताया घायल बदमाश का सीएचसी में इलाज कराया गया है।