फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Drunken husband turns into a monster stabs wife repeatedly before bringing her to the hospital

Unnao: शराब के नशे में पति बना दरिंदा, पत्नी को चाकू से गोदकर अस्पताल लाया, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार

Sun, 07 Jun 2026 03:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 03:22 PM IST
सार

Unnao News: बांगरमऊ में एक ईंट-भट्टा मजदूर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में उसे छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Unnao Drunken husband turns into a monster stabs wife repeatedly before bringing her to the hospital
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में एक ईंट-भट्टे पर काम करने वाली महिला रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं। पति स्वास्थ्य केंद्र लाया पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  झारखंड राज्य के रांची निवासी रामउरांव और उसकी पत्नी सीता (40) के साथ बांगरमऊ के ब्लॉक रोड स्थित जयंती ब्रिक फील्ड पर ईंट पथाई का काम करती है।

विज्ञापन

सीता के मुताबिक शनिवार को सभी श्रमिकों को पैसा देने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई थी। पति ने झारखंड चलने की बात कही, तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रास्ते में पति ने शराब पी और मारपीट की। रविवार भोर पहर चाकू से हमला कर खुद स्वास्थ्य केंद्र लाया। कर्मचारियों को उसने अज्ञात लोगों द्वारा पत्नी की हत्या करने का प्रयास की जानकारी दी।

विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल रेफर करवाया
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही पति वहां से भाग निकला। उसके बाद पुलिस ईंट भट्ठे पर गई, तो वहां पता चला कि दोनों शराब के लती हैं और शाम से ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल रेफर करवाया है। पति की तलाश की जा रही है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पति पत्नी दोनों शराबी हैं। दोनों का आपसी विवाद हुआ है( कल दोनों को भट्ठे से रुपये मिले थे। पति फरार है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed