{"_id":"6a1c706e7f734574690b741c","slug":"unnao-gate-boom-and-ohe-line-damaged-after-dumper-collision-train-services-disrupted-for-1-5-hours-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: डंपर की टक्कर से गेट बूम और ओएचई लाइन टूटी, डेढ़ घंटे ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: डंपर की टक्कर से गेट बूम और ओएचई लाइन टूटी, डेढ़ घंटे ट्रेनें प्रभावित
Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक व ओएचई लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोवन-सरोसी मार्ग पर डंपर की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया। गेटबूम, ओएचई लाइन में टकराने से कानपुर-लखनऊ लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। शताब्दी सहित कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने अज्ञात डंपर के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के करोवन-सरोसी मार्ग पर रविवार सुबह 11:30 बजे सरोसी की ओर जा रहा डंपर वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में गेट बूम में टकरा गया और फाटक टूट गया। गेटमैन ने लोगों की मदद से डंपर को रोका। ट्रेनें रोकने के लिए लाल झंडी के संकेतक लगाते हुए स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। आरपीएफ को पहुंचने में करीब एक घंटे वक्त लगा तब तक चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
ओएचई लाइन टूटने से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल को गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा कई मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि 11:30 से 1:10 बजे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि गेट में टक्कर मारने वाले डंपर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन