{"_id":"6a27bdb773e44c530e00e1e4","slug":"unnao-havoc-caused-by-a-storm-elderly-man-crushed-to-death-under-a-tree-three-cattle-also-died-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: आंधी-तूफान का तांडव; पेड़ के नीचे दबकर वृद्ध की मौत, तीन मवेशी भी मरे, बिजली पोल टूटे, ट्रेनें भी रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: आंधी-तूफान का तांडव; पेड़ के नीचे दबकर वृद्ध की मौत, तीन मवेशी भी मरे, बिजली पोल टूटे, ट्रेनें भी रुकीं
Tue, 09 Jun 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:47 PM IST
सार
Unnao News: उन्नाव में तेज आंधी से एक वृद्ध किसान की दबकर मौत हो गई और करीब डेढ़ सौ बिजली के पोल टूट गए। पेड़ गिरने से सड़क और रेल यातायात भी घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन
सड़क के बीच गिरा पेड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में देर रात करीब सवा दो बजे आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। नीम का पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। दो बकरियां और एक मवेशी की भी मौत हो गई। माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर के मजरा दोस्तअली खेड़ा निवासी किसान झूरी (71) नीम के पेड़ के नीचे झोपड़ी में तख्त पर सो रहे थे।
विज्ञापन
देर रात तूफान से पेड़ पलट गया और उनकी मौत दबकर हो गई। परिजनों ने तख्त को तोड़कर निकाला। पुलिस और लेखपाल को सूचना दी। चकलवंशी चौराहे पर बिजली का खम्भा टूटने से जाम लग गया। चारों मार्गो पर पेड़ बिजली के खम्भे गिरने से आवागमन बंद हो गया। सफीपुर में बडादेव के पास रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
नुकसान का कराया जा रहा है आंकलन
कानपुर से बालामऊ जाने वाली ट्रेन खड़ी हो गई। सफीपुर में पुलिस परीक्षा केंद्र के सामने नीम का पेड़ गिर गया। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ पोल टूटने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली गुल हो गई। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि तूफान से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।