फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Inheritance Dispute in Bangarmau Tehsil Lawyer and Lekhpal Clash Both Side Boycott Work and Stage Sit in

Unnao: बांगरमऊ तहसील में वरासत का विवाद, आपस में भिड़े वकील और लेखपाल, दोनों पक्षों का कार्यबहिष्कार और धरना

Sat, 16 May 2026 03:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 16 May 2026 03:10 PM IST
सार

Unnao News: बांगरमऊ तहसील में वरासत दर्ज करने के विवाद में लेखपाल द्वारा वकील से अभद्रता के बाद दोनों पक्षों ने कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। अधिकारी समझौता कराने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Unnao Inheritance Dispute in Bangarmau Tehsil Lawyer and Lekhpal Clash Both Side Boycott Work and Stage Sit in
धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ तहसील परिसर में वरासत दर्ज करने के एक मामले को लेकर अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच विवाद हो गया। लेखपाल द्वारा वकील से कथित अभद्रता के विरोध में जहां अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। वहीं, लेखपालों ने भी मोर्चा खोल दिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यबहिष्कार कर दिया है और धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ तहसील में वरासत दर्ज कराने के एक मामले को लेकर एक अधिवक्ता और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच असहमति हुई और विवाद बढ़ गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लेखपाल ने उनके साथी वकील के साथ बेहद अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की।

विज्ञापन





तहसील का पूरा कामकाज ठप
इस बात की खबर जैसे ही तहसील में फैली, वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और वे एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। इस विवाद के बाद वकीलों ने अदालती और कानूनी कामकाज का बहिष्कार कर दिया, तो दूसरी तरफ लेखपाल संघ भी अपने साथी के समर्थन में आ गया। लेखपालों ने भी कलमबंद हड़ताल की घोषणा कर दी। इससे शनिवार को बांगरमऊ तहसील का पूरा कामकाज ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed